कालीमिर्च और मिश्री को खाने से सूखी खांसी में लाभ मिलता है. कालीमिर्च और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें और इसमें इतना घी मिलाए जिससे इसकी छोटी-छोटी गोलियाँ बन जाये. इन गोलियों को चूसने से हर प्रकार के खांसी में लाभ मिलता है. 10 ग्राम कालीमिर्च को पीसकर शहद के साथ सुबह शाम चाटने या 10 कालीमिर्च के दानो को पीसकर एक चम्मच गुनगुने घी में मिलाकर चाटने से सूखी खांसी में आराम मिलता है. कालीमिर्च के 10 दानो को पीसकर उसमे ¼ चम्मच सौंठ मिलाकर उसे 1 चम्मच शहद के साथ सुबह-शाम चाटने से कफयुक्त खांसी में लाभ होता है. 1 चम्मच पीसी हुई कालीमिर्च 60 ग्राम गुड में मिलाकर इसकी गोलियाँ बना लें. इन गोलियों को सुबह-शाम चूसें. मिश्री और धनिया समभाग लेकर उसे चावल के धोवन में मिलाकर पीने से कफयुक्त खांसी में लाभ मिलता है |

No comments:
Post a Comment